Telegram Group Join Now

B.Ed ki Fees Kitni Hai? Private & Government College Fees (Full Details)

अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं, तो B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) एक महत्वपूर्ण कोर्स है। B.Ed की फीस कितनी होती है, यह सवाल अक्सर छात्रों के मन में आता है। इस लेख में हम आपको B.Ed की फीस से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जैसे प्राइवेट और सरकारी कॉलेज की फीस, सालाना खर्च और इसमें कौन-कौन से शुल्क शामिल होते हैं। इससे आपको अपने बजट और करियर की सही योजना बनाने में मदद मिलेगी।

बीएड की फीस कितनी है?

B.ED कोर्स को करने के बाद आप school teacher, college lecturer, educational consultant, और curriculum developer जैसे पदों पर नौकरियां कर सकते हैं और अगर आप आगे पढ़ना चाहते हैं तो आप M.ED का कोर्स कर सकते हैं जो की एक मास्टर कोर्स है।

सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की फीस में काफी अंतर होता है, जिसे नीचे आसान तरीके से समझा जा सकता है।

सरकारी कॉलेज में B.Ed की फीस कितनी होती है?

नीचे विभिन्न राज्यों के सरकारी कॉलेज में B.Ed की औसत फीस दी गई है:

राज्यऔसत फीस (₹ प्रति वर्ष)
उत्तर प्रदेश₹20,000 – ₹30,000
दिल्ली₹25,000 – ₹35,000
हरियाणा₹20,000 – ₹30,000
राजस्थान₹15,000 – ₹25,000
मध्य प्रदेश₹20,000 – ₹30,000
बिहार₹10,000 – ₹20,000
पंजाब₹20,000 – ₹30,000
हिमाचल प्रदेश₹25,000 – ₹35,000
उत्तराखंड₹20,000 – ₹30,000

सरकारी कॉलेज में B.Ed की फीस प्राइवेट कॉलेज की तुलना में काफी कम होती है। आमतौर पर यह फीस ₹10,000 से ₹35,000 प्रति वर्ष के बीच होती है, जो राज्य और कॉलेज के अनुसार बदल सकती है। सरकारी कॉलेजों में कम फीस के साथ-साथ अच्छी शिक्षा और मान्यता भी मिलती है, इसलिए ज्यादातर छात्र यहां प्रवेश लेना पसंद करते हैं।

प्राइवेट कॉलेज में B.Ed की फीस कितनी होती है?

नीचे विभिन्न राज्यों के प्राइवेट कॉलेज में B.Ed की औसत फीस दी गई है:

राज्यऔसत फीस (₹ प्रति वर्ष)
दिल्ली (NCR)₹99,300
हरियाणा₹95,770
तेलंगाना₹73,460
मध्य प्रदेश₹69,880
राजस्थान₹65,680
पंजाब₹91,140
कर्नाटक₹74,940
महाराष्ट्र₹83,330
गुजरात₹79,360
चंडीगढ़₹1,34,000
पांडिचेरी₹33,000
उत्तराखंड₹93,720
हिमाचल प्रदेश₹1,05,000

प्राइवेट कॉलेज में B.Ed की फीस राज्य और कॉलेज के अनुसार अलग-अलग होती है। ऊपर दी गई तालिका से पता चलता है कि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में फीस अधिक होती है, जबकि पांडिचेरी और राजस्थान जैसे राज्यों में फीस तुलनात्मक रूप से कम होती है। सामान्य तौर पर प्राइवेट कॉलेज में B.Ed की फीस ₹50,000 से ₹1,50,000 तक हो सकती है, जो कॉलेज की सुविधा, लोकेशन और गुणवत्ता पर निर्भर करती है।

B.Ed के लिए बेस्ट यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं?

अगर कुछ बेहतरीन विश्वविद्यालय के बारे में बात करें तो जो B.Ed कोर्स करवाते हैं तो उनमें बहुत सारे कॉलेज शामिल है। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी इत्यादि। यह कुछ ऐसे कॉलेज है जहां से आप B. ED का कोर्स कर सकते हैं।

1. लखनऊ विश्वविद्यालय

लखनऊ विश्वविद्यालय बीएड के लिए यूपी के टॉप शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां बीएड की फीस अन्य प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले ज्यादा नहीं है। साथ ही पढ़ाई भी अच्छी होती है। ऐसे में बीएड में एडमिशन लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास 61 बीएड कॉलेज हैं, जिनमें 5000 सीटें हैं।

2. डॉ. राममनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी​

​डॉ. राममनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी​ पूर्वांचल की एक फेमस यूनिवर्सिटी है। यहां भी फीस ज्यादा नहीं है। ​डॉ. राममनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी​ से मान्यता प्राप्त 206 कॉलेजों में 15000 सीटें है, जहाँ से आप B. ED कर सकते है।

3. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी

मेरठ की ​चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को भी बीएड कोर्स के लिए अच्छा माना जाता है। इस यूनिवर्सिटी से 994 बीएड कॉलेज हैं, इनमें 43000 सीटें हैं.

4. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

​ वाराणसी के ​संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय​ में भी बीएड का कोर्स किया जा सकता है. इसके नौ बीएड कॉलेजों में 600 सीटें उपलब्ध हैं. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. यहां पर आपको फीस से लेकर एप्लीकेशन इत्यादि के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।

​5. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी​

बीएड के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में भी दाखिला लिया जा सकता है. यहां उन्हीं स्टूडेंट को एडमिशन मिलेगा जिनकी प्रवेश परीक्षा में बहुत अच्छी रैंक आई होगी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से 93 बीएड कॉलेज संबद्ध हैं. तथा यहां कुल 8900 सीटें हैं। B.Ed कोर्स करने के लिए यह भी एक अच्छी यूनिवर्सिटी है।

B. ED कोर्स कितने साल का होता है

B.ED कोर्स के अंदर विद्यार्थियों को psychology, pedagogi, curriculum development और classroom management जैसे विषय के बारे में पढ़ाई करवाई जाती हैं। इस कोर्स का लक्ष्य विद्यार्थियों को एजुकेशनल थ्योरी और प्रैक्टिस के अंदर सॉलिड फाउंडेशन देना और टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस की कंपलेक्सिटी के बारे में समझ प्रदान करवाना है।

B.ED कोर्स 2 साल का होता है जिसमें थियोरेटिकल कोर्स वर्क, प्रैक्टिकल टीचिंग एक्सपीरियंस और रिसर्च और प्रोजेक्ट इत्यादि शामिल होते हैं। B.ED का कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापक के रूप में पढ़ सकते हैं। टीचिंग करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए B. Ed का कोर्स एक अच्छा विकल्प साबित होगा।

यह भी देखें:-

राजस्थान में B.Ed की फीस कितनी होती है?

बीएससी में फीस कितनी लगेगी?

MBA करने में कितना खर्चा आता है?

निष्कर्ष:-

B. Ed एक ऐसा कोर्स है जिसे आप ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं। एडमिशन लेने के लिए आपको एंट्रेंस टेस्ट देना होता है। अगर आप प्रवेश परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करते हैं तो आपको सरकारी कॉलेज में दाखिला मिलता है अन्यथा आप प्राइवेट कॉलेज में भी एडमिशन ले सकते हैं। अगर fees के बारे में बात करें तो सरकारी कॉलेज में प्राइवेट कॉलेज के मुकाबले कम फीस लगती है।

B.Ed कोर्स करने के बाद आप टीचर बन सकते हैं और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापक के रूप में काम कर सकते हैं। हमारे आज के इस लेख में हमने आपको भी बिन यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में फीस स्ट्रक्चर के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। आशा करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Comment