CG TET परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रारंभिक शिक्षक बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप भी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और आप अपने राज्य के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा अध्यापकों के लिए सरकारी नौकरी के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए ही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण इस परीक्षा को पास करना काफी कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से संबंधित पाठ्यक्रम की जानकारी पहले से ही पता चल जाए तो आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको सीजी टीईटी परीक्षा का पाठ्यक्रम बताने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ में आज के समय के अधिकांश युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। सरकारी नौकरी के तहत अधिकांश युवाओं की पसंद प्राथमिक शिक्षा अध्यापक बनाना होता है यह एक बेहतरीन नौकरी होती है जिसके तहत त्रिलोक एक बेहतरीन करियर विकल्प देते हैं। यही वजह है कि अधिकांश युवा आज के समय में छत्तीसगढ़ प्राथमिक शिक्षा अध्यापक बनना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता देंगे छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्राथमिक शिक्षा के लिए अध्यापकों की नियुक्ति हेतु योग्य छात्रों का आवेदन लेने के लिए CG टीईटी परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है इस परीक्षा के तहत यह सिद्ध हो जाता है कि कौन-कौन से छात्र प्राथमिक शिक्षा अध्यापक बनने योग्य है।
छत्तीसगढ़ राज्य में कक्षा 1 से लेकर कक्षा पांचवी तक की शिक्षा के लिए प्राथमिक शिक्षा अध्यापकों की भर्ती का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा CG TET परीक्षा के तहत किया जाता है। इस परीक्षा को मंडल द्वारा दो भागों में आयोजित करने जाता है दोनों ही भाग के अंतर्गत आने वाले पेपर का अलग-अलग पाठ्यक्रम होता है। इसमें मंडल कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए पेपर 1 बनाता है जबकि कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक उच्च प्राथमिक शिक्षा के लिए पेपर 2 का निर्माण किया जाता है। इसीलिए दोनों ही पेपर में अलग-अलग पाठ्यक्रम होता है तो आइए जानते हैं कि इन दोनों ही पेपर में कौन-कौन सा पाठ्यक्रम दिया गया है।
CG TET Syllabus क्या होता है?
आसान भाषा में CG TET Syllabus का अर्थ अथवा फुल फॉर्म Chhattisgarh Teacher Eligibility Test Syllabus होता है, जिसे हिंदी में “छत्तीसगढ़ अध्यापक योग्यता परीक्षा पाठ्यक्रम” कहते हैं। इस परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य का प्रोफेशनल एग्जामिनेशन शिक्षा बोर्ड कक्षा 1 से लेकर कक्षा आठवीं तक के प्राथमिक शिक्षा और उच्च प्राथमिक शिक्षा अध्यापकों की चयन प्रक्रिया के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के तहत छत्तीसगढ़ प्राथमिक शिक्षा अध्यापक की योग्यता सिद्ध की जाती हैं। इसीलिए वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य में इस परीक्षा के अंतर्गत काफी युवा अपना करियर विकल्प देख रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग पेपर के रूप में दो भागों में किया है। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है यानी कि इस परीक्षा को देने के लिए आपको offline परीक्षा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे कंप्यूटर की मदद से ही आप इस परीक्षा को दे सकते हैं। लेकिन इस परीक्षा को पास करना इतना भी आसान नहीं है क्योंकि वर्तमान समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण बोर्ड द्वारा विभिन्न प्रकार के कठिन प्रश्न और तरह-तरह का पाठ्यक्रम शामिल किया गया है जिसके तहत अनेक तरह के महत्वपूर्ण और जरूरी प्रश्न पूछे जाते हैं। इस आधार पर उस परीक्षा को पास करना था मेरिट लिस्ट में स्थान बनाना काफी मुश्किल हो जाता है।
इस परीक्षा कहते हैं विद्यार्थी से 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें कुल 150 Objective Type प्रश्न होते हैं एवं इस पेपर को करने के लिए 150 मिनट का समय भी निर्धारित किया जाता है। यानी कि आपको प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए 1 मिनट का समय दिया जाता है तथा 1 अंक निर्धारित किया जाता है। इस आधार पर इस परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। हर वर्ष Chhattisgarh Professional Examination Board द्वारा इस परीक्षा का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है, जिनमें लाखों युवा अपना कैरियर आजमाते हैं अगर आप इस परीक्षा का पाठ्यक्रम पहले से ही पता कर देते हैं तो इस परीक्षा को पास करना आपके लिए काफी आसान हो जाता है तो चलिए हम आपको इस परीक्षा को पास करने के लिए पाठ्यक्रम बताते हैं।
CG TET Exam Pattern 2024 in Hindi
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा हर वर्ष CG TET योग्यता परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। इस परीक्षा को आयोजन करने से पहले बोर्ड द्वारा इसका एक एग्जाम पैटर्न तैयार किया जाता है जिसके तहत परीक्षा आयोजित होती है। परीक्षा के अंदर कौन-कौन से विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे तथा कितने समय और कितने अंकों के प्रश्न होंगे इन सभी का विवरण पहले से ही तैयार किया जाता है किस आधार पर परीक्षा आयोजित होती है।
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा TET Syllabus के रूप में हिंदी व्याकरण, करेंट अफेयर, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी व्याकरण, गणित, पर्यावरण अध्ययन, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान इत्यादि पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सभी विषयों से संबंधित विभिन्न प्रकार के अलग-अलग भागों से संबंधित प्रश्न होते हैं। इन सभी प्रश्नों से मिलाकर छत्तीसगढ़ प्राथमिक शिक्षा अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है।
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एजुकेशन बोर्ड द्वारा CG TET परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग पेपर के आधार पर किया जाता है। इसीलिए दो अलग-अलग पेपर में अलग-अलग पाठ्यक्रम तथा अलग-अलग एग्जाम पैटर्न तैयार किया गया है। इसका एग्जाम पैटर्न निम्नलिखित हैं —
CG TET Paper- 1. Exam Pattern
विषय | प्रश्न | अंक |
हिंदी व्याकरण | 30 | 30 |
अंग्रेजी व्याकरण | 30 | 30 |
शिक्षा शास्त्र एवं बाल विकास | 30 | 30 |
पर्यावरण | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
- हिंदी व्याकरण से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाते हैं इसके अंतर्गत 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
- अंग्रेजी व्याकरण के प्रश्न 30 अंकों के होते हैं जिसमें कुल 30 प्रश्न आते हैं।
- शिक्षा शास्त्र एवं बाल विकास से संबंधित 30 अंकों के कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- पर्यावरण से संबंधित 30 प्रश्न 30 अंकों के आधार पर होते हैं।
- गणित विषय के 30 अंक 30 प्रश्नों के आधार पर निर्धारित किए गए हैं।
कुल मिलाकर सभी विषयों के 150 प्रश्न होते हैं। इन सभी 150 प्रश्नों के अंतर्गत 150 अंक निर्धारित किए गए हैं यानी कि प्रत्येक एक प्रश्न का एक अंक है। इस आधार पर परीक्षा का पहला पेपर तैयार किया गया है। इसमें हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण के अलावा पर्यावरण गणित तथा बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र जैसे विषय भी शामिल हैं।
CG TET Paper- 2. Exam Pattern
विषय | प्रश्न | अंक |
हिंदी व्याकरण | 30 | 30 |
अंग्रेजी व्याकरण | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान | 30 | 30 |
सामाजिक विज्ञान | 30 | 30 |
शिक्षा शास्त्र एवं बाल विकास | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
- हिंदी व्याकरण से संबंधित 30 अंकों के आधार पर 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- अंग्रेजी व्याकरण के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
- गणित और विज्ञान को मिलाकर 30 अंकों के आधार पर 30 प्रश्न आते हैं।
- सामाजिक विज्ञान से संबंधित है 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- शिक्षा शास्त्र एवं बाल विकास के 30 प्रश्न से 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
दूसरे पेपर के कुल 150 अंक 150 प्रश्नों से बनते हैं। इस तरह से इस पेपर को तैयार किया गया है यह पेपर उच्च प्राथमिक अध्यापकों के लिए होता है जिससे आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाला अध्यापक बनता है। विशेष रुप से कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक पढ़ाने वाले उच्च प्राथमिक अध्यापक को यह पेपर विशेष रूप से देना होता है। इस पेपर के अंतर्गत हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र गणित और विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं इस परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाता है।
CG TET Syllabus in Hindi 2024
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य प्राथमिक अध्यापक तथा उच्च प्राथमिक अध्यापक की योग्यता सिद्ध करने के लिए CG TET परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। इसके तहत निर्धारित किया गया एग्जाम पैटर्न हमने आपको ऊपर बता दिया है तो अब आप इस परीक्षा का पाठ्यक्रम जान लीजिए ताकि परीक्षा से पहले अच्छी तरह से पढ़ाई करके इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकें।
CG TET Syllabus 2024 pdf download here
हिंदी व्याकरण —
- बहुवचन
- समानार्थी व पर्यायवाची शब्द
- रचना एवं रचयिता
- अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप
- किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन
- विलोमार्थी शब्द
- वर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ
- संधि विच्छेद
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
- मुहावरा व उनका अर्थ
- कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ
- शब्दों के स्त्रीलिंग
- क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना
अंग्रेजी व्याकरण —
- व्याकरण
- मुहावरे
- विलोम शब्द
- शब्दावली
- अनदेखी मार्ग
- वाक्यांश
- वाक्य की बनावट
- समानार्थक शब्द
- खाली जगह भरे
- एक शब्द मे उत्तर
- गलतियों का सुधार
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र —
- सीखना और संज्ञानात्मक विकास
- बाल देवलाप का परिचय
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चे
- विकास के आयाम
गणित —
- चक्रवृद्धि ब्याज
- संख्या प्रणाली
- डाटा पर्याप्त
- लघुत्तम समावर्तक
- समय और दुरी
- सरलीकरण
- महत्तम समावर्तक
- औसत
- मिश्रण और आरोप
- साधारण ब्याज
- समय और कार्य
- प्रतिशत
- युगो पर समस्या
- अंश और दशमलव
- लाभ और हानि
सामाजिक विज्ञान —
- भारतीय समाज
- भारतीय संस्कृति और विरासत
- मौर्य वंश और गुप्त वंश
- भक्ति और सूफी आंदोलन
- छत्तीसगढ़ का इतिहास और संस्कृति
- भारत का अध्ययन
- शैक्षणिक मुद्दे
- पृथ्वी और उसके महत्वपूर्ण घटक
- भारतीय संविधान
- ब्रिटिश काल
- छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियाँ और संसाधन
- मुगल वंश
पर्यावरण अध्ययन —
- पारिस्थितिकीय प्रणाली
- ऑनमेंटल स्टडीज
- स्वयं के पर्यावरण पर समझ
- परिवार
- सामाजिक अध्ययन का अध्यापन
- क्लासरूम एक्टिविटीज
Official Website: vyapam.cgstate.gov.in
यह भी पड़े:-
जानिए Top 5 क्षेत्र जिसमें होने वाले हैं सबसे ज्यादा नौकरी के स्कोप
Conclusion
CG TET Syllabus 2024 जानने के बाद आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं क्योंकि इस परीक्षा में आने वाले संबंधित प्रश्नों का पाठ्यक्रम अब आपको पता चल चुका है आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एजुकेशनल बोर्ड द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ अध्यापक पात्रता परीक्षा का पाठ्यक्रम बता दिया है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है? तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर अवश्य देंगे। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी महत्वपूर्ण विषय के बारे में पता चल सकें।