WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CSIR NET Syllabus in Hindi 2023 Subject Wise Details

CSIR NET (सीएसआईआर नेट) सिलेबस 2023 इस आर्टिकल में आप विस्तार पूर्वक जान पाएंगे। यहां पर हम आपको इसी वर्ष आयोजित होने वाली CSIR NET परीक्षा के अंतर्गत आने वाले प्रश्नों से संबंधित सिलेबस बताएंगे बता देते हैं कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यानी एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करके इस विषय के अंतर्गत आने वाले सिलेबस को विस्तार पूर्वक बता दिया है, जिसे आसान भाषा में समझाने के लिए इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं। यहां पर आपको सीएसआईआर नेट सिलेबस 2023 मिल जाएगा, जिसके बाद आप आसानी से अपने परीक्षा की तैयारी करके आगे बढ़ सकते हैं और इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं।

CSIR NET 2023 सिलेबस के साथ सीएसआईआर नेट परीक्षा का एग्जाम पैटर्न भी बताएंगे ताकि एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को मध्य नजर रखते हुए विद्यार्थी कड़ी मेहनत से अध्ययन करें और इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकें। सीएसआईआर नेट 2023 (CSIR NET 2023 in hindi) की बेहतर तैयारी के लिए विज्ञान वर्ग के उम्मीदवार विस्तृत सीएसआईआर नेट पाठ्यक्रम (CSIR NET syllabus) आसानी से समझ पाएंगे। CSIR NET syllabus के अनुसार समय प्रबंधन की योजना बनाकर समय सारणी के आधार पर अच्छी तरह से सही दिशा में अध्ययन करके सफल होंगे। तो आइए सीएसआईआर नेट परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानते हैं।

CSIR NET Syllabus 2023 in Hindi —

CSIR NET syllabus in Hindi 2023

इस परीक्षा में रासायनिक विज्ञान, भू-विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान के विषयों के लिए विस्तार पूर्वक तथा आसान भाषा में सीएसआईआर नेट सिलेबस 2023 (CSIR NET Syllabus 2023) नीचे उपलब्ध करा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत काम आने वाला है।

इस वर्ष आयोजित होने वाली CSIR NET परीक्षा के अंतर्गत निर्धारित किया गया सिलेबस पांच विषय का है। यह पांच विषय काफी महत्वपूर्ण है तथा इन 5 विषयों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के टॉपिक को कवर किया गया है, तो यह पांच विषय आपको आवश्यक जान लेना चाहिए।

  1. रासायनिक विज्ञान
  2. पृथ्वी विज्ञान
  3. जीवन विज्ञान
  4. गणितीय विज्ञान
  5. भौतिक विज्ञान

CSIR NET Syllabus 2023 Details —

CSIR NET परीक्षा के अंतर्गत आने वाले सिलेबस 2023 के टॉपिक के अंतर्गत कौन-कौन से विषय कवर किए जाएंगे, इन सभी का विवरण आसान भाषा में और संक्षिप्त में बता रहे हैं –

रासायनिक विज्ञान —

  • कार्बनिक रसायन
  • नैनोसाइंस और प्रौद्योगिकी में रसायन विज्ञान
  • उत्प्रेरण व हरित रसायन विज्ञान
  • भौतिक रसायन
  • रसायन विज्ञान की शाखाएँ
  • औषधीय रसायन विज्ञान
  • अकार्बनिक रसायन

पृथ्वी विज्ञान —

  • पर्यावरण पृथ्वी विज्ञान
  • पृथ्वी और सौर प्रणाली
  • खनिज और पेट्रोल विज्ञान
  • पृथ्वी सामग्री, सतह की विशेषताएं और प्रक्रियाएं
  • जीवाश्म विज्ञान और इसके अनुप्रयोग
  • समुद्री भूविज्ञान और जीवाश्म विज्ञान
  • महासागर और वायुमंडल

जीवन विज्ञान —

  • कोशिकीय संरचना
  • मौलिक प्रक्रियाएं
  • वंशानुगत जीव विज्ञान
  • विविधता
  • मॉलिक्यूल व जीव वैज्ञानिक संदर्भ में इनकी प्रतिक्रिया
  • विकासात्मक जीवविज्ञान
  • व्यावहारिक जीव विज्ञान
  • विकास और व्यवहार

गणितीय विज्ञान —

  • बीजगणित
  • आंशिक अवकलन समीकरण
  • विचरण कलन
  • रेखीय समाकलन समीकरण
  • अंकीय विश्लेषण
  • क्लासिकल मैकेनिक्स
  • सामान्य अवकलन समीकरण
  • विश्लेषण

भौतिक विज्ञान —

  • क्वांटम मैकेनिक्स
  • इलेक्ट्रॉनिक्स व प्रायोगिक विधि
  • विद्युत चुंबकीय सिद्धांत
  • ताप गतिकी व सांख्यिकीय भौतिकी
  • एटॉमिक व मॉलिक्यूलर फिजिक्स
  • संघनित द्रव्य भौतिकी
  • भौतिक विज्ञान की गणितीय विधियां
  • नाभिकीय व कण भौतिकी

CSIR NET Exam Pattern  in Hindi 2023—

किसी भी परीक्षा का एग्जाम पैटर्न बहुत महत्वपूर्ण होता है। किसी भी विद्यार्थी के लिए एग्जाम पैटर्न जाने के बाद उस परीक्षा को पास करना थोड़ा आसान हो जाता है क्योंकि एग्जाम पैटर्न से परीक्षा का समय पता लग जाता है। परीक्षा में कितने प्रश्न आने वाले हैं यह पता लग जाता है तथा परीक्षा कितने अंकों की होने वाली है, इस बात की भी जानकारी मिल जाती है। तो इस परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है —

  1. इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. इस परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए एमसीक्यू टेस्ट पेपर होगा।
  3. इस परीक्षा के लिए निर्धारित की गई समय अवधि 3 घंटे की है।
  4. इस परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया गया है।
  5. खंड ‘ए’ सभी विषयों के लिए समान होगा।
  6. खंड ‘बी’ में विषय-संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  7. खंड ‘ग’ में वैज्ञानिक सिद्धांतों के अनुप्रयोग का आकलन करने के लिए सैद्धांतिक प्रश्न होंगे।

CSIR NET —

इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) परीक्षा आयोजित होने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जून सत्र के लिए सीएसआईआर नेट प्रश्न पत्र 2023 (CSIR NET question paper 2023) जारी करेगी। इस प्रश्न पत्र में सभी पांच विषय शामिल है – रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान। आप पिछले वर्ष का पेपर देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में कौन-कौन से प्रश्न आते हैं, किस विषय से संबंधित कौन कौन से टॉपिक शामिल किए जाते हैं। इस आधार पर आपको यह परीक्षा पास करने में काफी सहायता मिलेगी।

यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसीलिए इस परीक्षा को पास करने हेतु समय रहते आपको सही दिशा में आगे बढ़ना है। कठिन परिश्रम करना है तथा इस आर्टिकल में बताया गया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को भी मध्य नजर रखना है। इस परीक्षा के लिए आपको एक समय सारणी बनानी चाहिए तथा उस समय सारणी के आधार पर अलग-अलग विषय और अलग-अलग समय के आधार पर अध्ययन करना चाहिए। एक बार अध्ययन पूरा होने के बाद फिर से उसका रिवीजन करना चाहिए और फिर से अध्ययन करना चाहिए। ऐसा तीन चार बार करने के बाद जब परीक्षा नजदीक आती है तो फिर से एक बार अध्ययन और उसका रिवीजन करने से आपको इस परीक्षा का पाठ्यक्रम अच्छी तरह से याद हो जाएगा।

People Also Read:-

Net Exam क्या होता है Full Details in Hindi 2023.

NET और JRF में क्या अंतर होता है?

Professor बनने के बाद सैलरी कितनी मिलती है?

गूगल से Online पैसा कैसे कमाया जाता है?

Conclusion

CSIR NET परीक्षा का Exam Pattern और इस परीक्षा का सिलेबस पूरी जानकारी के साथ आपको इस आर्टिकल में बता दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको इसी वर्ष आयोजित होने वाली CSIR NET परीक्षा का सिलेबस बता दिया गया है तथा एग्जाम पैटर्न भी बता दिया गया है।‌ इस आधार पर अगर आप अध्ययन करते हैं तो अवश्य ही आपको सफलता हाथ लगेगी और आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर पाएंगे, तो इस आर्टिकल को अच्छी तरह से पढ़ें तथा अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस परीक्षा को पास करने में इस आर्टिकल की मदद से सहायता मिल सकें। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी।