इस आर्टिकल में आपको JEE Main kya hai से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे। यह आर्टिकल विशेष रूप से Engineer बनने का सपना देखने वालों के लिए खास होने वाला है क्योंकि इसमें आपको जी एग्जाम से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में JEE Mains Exam की लोकप्रियता काफी ज्यादा है क्योंकि इंजीनियरिंग बनने के लिए कॉलेज में प्रवेश लेने से पहले आपको इस परीक्षा को पास करना होता है। इस परीक्षा को अच्छे अंको से पास करने के बाद ही आपको इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिलता है।
आज के बदलते समय के साथ ही भारत में विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं आयोजित की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज के अत्याधुनिक भारत को बनाने में इंजीनियरिंग की बड़ी भूमिका है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आपको जी एग्जाम पास करके कॉलेज में दाखिला लेना होता है। इस परीक्षा में आने वाले अंकों के आधार पर ही आपके कॉलेज के एडमिशन निर्धारित किए जाते हैं। यह एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है, जिसे हिंदी में संयुक्त प्रवेश परीक्षा कहते हैं।
अगर आप शिक्षा से जुड़े हुए हैं तो आप भली-भांति जानते ही होंगे कि भारत में JEE Mains Exam कितना लोकप्रिय हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में भारत में प्रत्येक शिक्षा के क्षेत्र तथा नौकरी के क्षेत्र में बहुत बड़ा कॉन्पिटिशन देखने को मिलता है। आज के समय में भारत की जनसंख्या के आधार पर कंपटीशन को देखते हुए विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं आयोजित की जाती है और तरह-तरह की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। JEE Main Exam में भी पास होने के बाद आपको मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाना होगा। तभी आपको कॉलेज में दाखिला मिलेगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद आप कॉलेज में प्रवेश करके इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। Jee main kya hota hai इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त करते हैं।
JEE Main Kya Hai? –
इंजीनियर बनने के लिए Bachelor of engineering या फिर Bachelor of technology का कोर्स करना होता हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देते हैं कि इन कोर्स को करने से पहले आपको एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है, जिसे हिंदी में संयुक्त प्रवेश परीक्षा कहते हैं। यह एक engineering entrance exam होता है। अगर आप इस एग्जाम को पास करते हैं तभी आपको इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज में दाखिला मिलता है।
JEE Main यह का नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है जिससे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा में ना केवल पास होना बल्कि मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करना भी जरूरी होता है। तभी आप को बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलता है। अगर हम बात करें JEE Main के फुल फॉर्म की तो JEE Main की फुल फॉर्म Joint Entrance Examination होता है। इस एग्जाम को CBSE द्वारा वर्ष में 2 बार conduct किया जाता हैं।
जेईई मेन एग्जाम के दो प्रकार हैं। पहला– JEE Main एवं दूसरा– JEE Advance. अगर आप IIT में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको JEE Advance परीक्षा पास करनी होगी। अगर आप एग्जाम नहीं अच्छे अंक हासिल करते हैं तो आपको NIT, IIIT जैसे प्रतिष्ठित college में admission मिल सकता हैं। जबकि कम अंकों वाले विद्यार्थियों को इससे निचले कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इसीलिए सभी विद्यार्थियों को कोशिश करनी चाहिए कि इस एग्जाम में अधिक से अधिक अंक हासिल करें। ताकि उन्हें देश के बेहतरीन कॉलेज में इंजीनियरिंग करने हेतु एडमिशन मिल सकें। इस परीक्षा को प्रत्येक वर्ष में दो बार दे सकते हैं तथा अधिकतम 6 बार ही इस परीक्षा को दिया जा सकता है।
JEE Exam के लिए योग्यता –
- इस एग्जाम देने के लिए विद्यार्थी का 12 वीं पास होना जरूरी है।
- इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई के लिए इस एग्जाम को पास करना अनिवार्य है।
- JEE एग्जाम साल में 2 बार कंडक्ट किया जाता है।
- इस परीक्षा में 10th और 12th के सिलेबस पर आधारित 300 नंबर के कुल 90 प्रश्न होते है।
- प्रश्न पत्र में 30 प्रश्न केमिस्ट्री के 30 प्रश्न मैथ के 38 प्रश्न फिजिक्स के होते हैं जिनमें एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग होती है।
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और Math से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट ही इस परीक्षा को दे सकते हैं।
- इस एग्जाम में 120 से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी JEE Advance का एग्जाम दे सकते है।
- JEE Advance में थोड़े कठिन प्रश्न पूछे जाते है, जो 10th और 12th के सिलेबस पर आधारित होते है।
- JEE Advance में आपके 366 नंबर के कुल 54 प्रश्न होते है।
- 12वीं कक्षा में कम से कम पांच विषय में पास होना चाहिए।
- 12वीं कक्षा में तकनीकी, बायोटेक्निक, भौतिकी, रसायन विज्ञान इत्यादि विषय से पास होने चाहिए।
- IITs, NITs, CFTIs में प्रवेश प्राप्त करने के लिए 12वीं में 75% अंक – ST और 65% अंक – SC के लिए लाना अनिवार्य है।
People Also Read:-
Gate परीक्षा क्या होती है पूरी जानकारी?
M.Tech क्या होता है कैसे करें?
JEE Main Exam Pattern in Hindi 2024–
JEE Main परीक्षा पास करने के लिए आपको दो पेपर देने होंगे। दोनों ही पेपर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रश्न और प्रणाली निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित हैं –
Paper I – B.E/ B.Tech के लिए online माध्यम से इस पेपर की परीक्षा होती है। इस पेपर में कुल 90 प्रश्न पूछे जाते हैं।
Paper II – B.Arch के पेपर इस पेपर में drawing test offline माध्यम से लिया जाता है। इस पेपर में B.Arch के लिए कुल 82 प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि B.Plan में 105 प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस परीक्षा का कुल समय 3 घंटे निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में ड्रॉइंग टेस्ट के अंतर्गत सब्जेक्ट के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा बहु वैकल्पिक प्रश्नों पर यह प्रश्न पत्र आधारित है। इस परीक्षा को आप विभिन्न भाषाओं में दे सकते हैं। जैसे– हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तेलुगु, उड़िया, पंजाबी, बंगाली, उर्दू, मराठी, कन्नड़, तमिल, असम, मलयालम इत्यादि। इस परीक्षा के अंतर्गत प्रत्येक सही प्रश्न के 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के 1 अंक काट दिया जाता है।
JEE Main Exam Syllabus in Hindi 2024–
मैथमेटिक्स – वर्गबद्ध समीकरण, मैट्रिस और सेट, संबंध और कार्य, जटिल संख्या और संयोजन, गणितीय संकेत, द्विपदीय प्रमेय और निर्धारक, क्रमपरिवर्तन इत्यादि
केमिस्ट्री – आणविक संरचना, केमिकल थर्मोडायनामिक्स, केमिकल किनेटिक्स और केमिस्ट्री की बुनियादी अवधारणाएं और पदार्थों के राज्य, रासायनिक बंधन इत्यादि
फिजिक्स – शक्ति, घूर्णन मोशन, गुरुत्वाकर्षण, सॉलिड और मापन, किनेमेटिक्स, मोशन के कानून, कार्य, ऊर्जा और तरल पदार्थ, थर्मोडायनामिक्स इत्यादि
JEE Main परीक्षा के लिए आवेदन –
- प्रत्येक वर्ष इस परीक्षा के लिए तारीख निर्धारित की जाती है उस तारीख को आवेदन करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके रजिस्टर करें।
- विद्यार्थी एक या अधिक सेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिस भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं, उस भाषा का चयन करें।
- सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें क्योंकि बाद में बदलाव नहीं किए जाएंगे।
- सभी जानकारी भरने के बाद दस्तावेज को अपलोड करके ऑनलाइन फीस पें करें।
- सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद सबमिट कर दें।
jee Main Ki Taiyari Kaise Kare –
परीक्षा शुरू होने से पहले ही विद्यार्थियों को अपनी तैयारी दो-तीन महीने पहले शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि यह एक नेशनल लेवल की एंट्रेंस परीक्षा है। इसीलिए इसमें ना केवल पास होना बल्कि अच्छे अंक प्राप्त करना भी जरूरी होता है। अच्छे अंक वाले विद्यार्थियों का ही मेरिट लिस्ट में नाम आता है तथा मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी ही देश के बेहतरीन कॉलेज में दाखिला ले पाते हैं। इस बात को आप को भलीभांति याद रखना चाहिए। परीक्षा से पहले सही रणनीति के साथ सही सारणी और सही अभ्यास करना जरूरी होता है। विद्यार्थी को परीक्षा की तैयारी के दौरान परीक्षा का पाठ्यक्रम और परीक्षा का पैटर्न पता होना चाहिए। परीक्षा से पूर्व 45 12 रिवीजन करें। online तथा offline उपलब्ध सभी तरह की संबंधित पुस्तकें पढ़कर परीक्षा की तैयारी करें।
Conclusion
JEE Main परीक्षा भारत की 1 नेशनल लेवल की एंट्रेंस परीक्षा है। इस परीक्षा को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कॉलेज में दाखिला लेने से पूर्व पास करना होता है। यह भारत की एक हाई लेवल की लोकप्रिय परीक्षा है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ JEE Main परीक्षा की सभी महत्वपूर्ण तथा जरूरी जानकारी विस्तार से बता दी है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको JEE Main परीक्षा की संपूर्ण जानकारी पता चल जाएगी। हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल साबित हुआ होगा। आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है? तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द दे सकें।