पीएचडी (PhD) क्या होता है? 2023 में पूरी जानकारी

PhD के बारे में बात की जाए तो PhD शब्द काफी लोकप्रिय शब्द है। अक्सर शिक्षा के क्षेत्र में PhD शब्द का प्रयोग किया जाता है। पीएचडी जो शिक्षा के क्षेत्र की सबसे टॉप लेवल बिजली मानी जाती है। पीएचडी शब्द का नाम ज्यादातर लोग सुनने के बाद भी गर्व महसूस करते हैं।

क्योंकि पीएचडी करने के बाद विद्यार्थी के नाम के आगे डॉक्टर लगना शुरू हो जाता है। जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। PhD kya hota hai और PhD kaise kare इन सभी सवालों के जवाब आज के इस आर्टिकल में आपको मिलने वाले हैं।

पीएचडी क्या होता है? (Phd kya hota hai)

Phd kya hota hai

पीएचडी एक डिग्री कोर्स है जो 3 साल का होता है, जिसे 6 साल के अंदर भी पूरा किया जा सकता है। यह डिग्री लेने के पश्चात किसी भी विद्यार्थी के नाम के आगे डॉक्टर लगता है और वह कॉलेज में प्रोफेसर और लेक्चरर बनने के सपने को पूरा कर सकता है।

पीएचडी शिक्षा के क्षेत्र का सबसे ऊंचा कोर्स माना जाता है। पीएचडी कर के विद्यार्थी अपने आप को टॉप लेवल तक ले जा सकता है। अपने नाम के आगे डॉक्टर लगा सकता है और कॉलेज प्रोफेसर बनने का सपना भी पूरा कर सकता है। पीएचडी एक डॉक्टर डिग्री है। जिसके अंदर किसी भी एक विषय का अध्ययन पूरे अनुसंधान के साथ किया जाता है, यानी कि उस विषय का पुरा निचोड़ सीखने का मौका पीएचडी डिग्री में मिलता है।

यह भी पढ़ें:- Graduation के बाद 1 साल वाले Diploma कोर्स in 2023

पीएचडी की फुल फॉर्म (PhD full form in Hindi)

पीएचडी कोर्स में पीएचडी शब्द का प्रयोग होता है। यह एक प्रकार से अंग्रेजी की शॉर्ट फॉर्म है। जिसे हिंदी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसॉफी कहते हैं और अंग्रेजी में भी Doctor of Philosophy ही कहा जाता है। पीएचडी एक डॉक्टरल डिग्री है।

पीएचडी करने के लिए क्या योग्यता जरूरी है? (PhD Eligibility in Hindi)

जो विद्यार्थी पीएचडी करने का सपना देख रहे हैं। उन विद्यार्थियों के लिए सबसे पहले योग्यता का मापदंड पूरा करना बहुत जरूरी है। पीएचडी के लिए योग्यता मापदंड कि यदि बात करें तो पीएचडी करने वाले विद्यार्थी को नीचे दी गई निम्नलिखित योगिता को पूरा करना जरूरी हैः

  • विद्यार्थी को 12वीं कक्षा के पश्चात ग्रेजुएशन उच्च अंक के साथ हासिल करनी है।
  • ग्रेजुएशन करने के पश्चात विद्यार्थी को मास्टर डिग्री यानी की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री 55% न्यूनतम अंक के साथ पूरी करनी होगी।
  • अब विद्यार्थी को उसी विषय में मास्टर डिग्री के अनुसार पीएचडी के लिए आवेदन करना होगा और उससे पहले एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करना होगा।
  • एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद ही विद्यार्थी पीएचडी के लिए योग्य माना जाता है।

अवश्य पढ़ें:- B.A पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियां in 2023

पीएचडी के विषय

पीएचडी किसी भी एक विषय में की जाती है किसी भी एक विषय के अंदर विस्तृत ज्ञान को ही पीएचडी कहते हैं। पीएचडी कौन-कौन से विषय में की जा सकती है। उसकी जानकारी हम आपको नीचे कुछ इस प्रकार से दे रहे हैं।

  • अंग्रेजी
  • हिंदी
  • इतिहास
  • एग्रीकल्चर
  • मनोविज्ञान में
  • रसायन विज्ञान
  • भौतिकी
  • बायोसाइंस
  • वाणिज्य प्रबंधन
  • व्यवसाय प्रशासन
  • सामाजिक कार्य में पीएचडी
  • कानून में पीएचडी

पीएचडी कैसे करें? (Phd kaise kare in 2023)

पीएचडी की डिग्री हासिल करना एक दिन का काम नहीं है। पीएचडी की डिग्री लेने के लिए एक के बाद एक इसी प्रकार से सभी चरणों को फॉलो करते हुए आगे बढ़ना होगा। पीएचडी करने के लिए कौन-कौन सी चरण फॉलो करने होंगे। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे कुछ इस प्रकार से प्रदान करवा रहे हैंः

  • विद्यार्थी को सर्वप्रथम 12वीं कक्षा पास करनी होगी। 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात विद्यार्थी को आगे की पढ़ाई के तौर पर ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने हैं।
  • जब विद्यार्थी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर लेता है तो उसके पश्चात विद्यार्थी को मास्टर डिग्री किसी भी एक विषय में लेनी होगी
  • मास्टर डिग्री में आपको ध्यान रखना है कि आपका न्यूनतम 55% अंक होना जरूरी है। अलग-अलग कॉलेज में यह नंबर की जरूरत कम या ज्यादा भी हो सकती है।
  • अब जब आप मास्टर डिग्री हासिल कर लेते हैं तो उसके पश्चात आपको आगे एंट्रेंस एग्जाम यानी कि UGC NET में आवेदन करना होगा।
  • नेट की परीक्षा को क्लियर करके आपको प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी का कॉलेज मिल जाएगा।
  • पीएचडी का कॉलेज मिलने के पश्चात आपको किसी भी एक विषय में पीएचडी की डिग्री हासिल करनी होगी।
  • इस प्रकार से आप एक के बाद एक चरण को फॉलो करते हुए पीएचडी की डिग्री ले सकते हैं।

पीएचडी की फीस कितनी होती है? ( PhD ki fees 2023)

पीएचडी डिग्री काफी बड़ी होती है और कुछ लेवल की डिग्री होने के लिए कई लोगों के मन में एक सवाल पैदा होता है, कि इतनी बड़ी डिग्री हासिल करने के लिए कितनी फीस देनी होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पीएचडी डिग्री के लिए आपको ज्यादा फीस की जरूरत नहीं होती है ₹15000 से ₹20000 प्रति वर्ष जिसके साथ आप पीएचडी की डिग्री कर सकते हैं।

पीएचडी के बाद क्या करें?

पीएचडी की डिग्री लेने के बाद के करियर ऑप्शन या भविष्य में क्या कर सकते हैं, इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई हैः

  • पीएचडी करने के बाद आपको एक्सपर्ट की सूची में गिना जाता है। ऐसे में आप प्रोफेसर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।
  • आप अपना डॉक्यूमेंट सेंटर खोल सकते हैं या मेडिकल रिसर्च पर भी काम कर सकते हैं।
  • अनुसंधान के क्षेत्र में आप अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।
  • पीएचडी करने के बाद विद्यार्थी हर लेवल की नौकरी हासिल कर सकता है।
  • सरकारी व प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में पीएचडी करने वाले विद्यार्थी के लिए बहुत सारे नए नए विकल्प खुल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- Post Graduation के बाद क्या करें? संपूर्ण जानकारी in 2023

निष्कर्ष:-

पढ़ लिख कर सफल होना हर विद्यार्थी का सपना होता है। हर विद्यार्थी पढ़ लिखकर अमीर बनने का सपना और एक ऊंचे लेवल पर नौकरी करने का सपना देखता है। इसके अलावा अपने लेवल को बढ़ाने के लिए भी विद्यार्थी अलग-अलग तरह की पढ़ाई करता है।

पढ़ाई के क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री सबसे टॉप लेवल डिग्री मानी जाती हैं। क्योंकि यह डिग्री करने के पश्चात विद्यार्थी के नाम के आगे डॉक्टर लग जाता है जो कि काफी गर्व की बात है।

आज के आर्टिकल में हमने आपको पीएचडी क्या होता है, और पीएचडी कैसे करें? इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी। यदि आपको इस आर्टिकल से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

4 thoughts on “पीएचडी (PhD) क्या होता है? 2023 में पूरी जानकारी”

Leave a Comment