WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway Group D Syllabus 2023 in Hindi PDF Download

Railway Group-D की परीक्षा से पहले आपको उस परीक्षा के अंतर्गत आने वाले प्रश्न और उससे संबंधित पाठ्यक्रम की जानकारी मिल जाए, तो आपके लिए रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कितनी आसान होगी? यह बात आप भली-भांति जानते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रेलवे ग्रुप डी के तहत भारतीय रेलवे द्वारा हर वर्ष भर्ती का आयोजन करवाया जाता है। इस भर्ती में पास होने वाले विद्यार्थियों को रेलवे ग्रुप डी के तहत विभिन्न प्रकार के पदों पर चयनित कर दिया जाता है। सरकारी नौकरी की महत्वता कितनी है यह बात भी आप भली-भांति जानते ही हैं। ऐसी स्थिति में आज के समय में बढ़ती जनसंख्या के कारण हमें हर जगह बड़ी मात्रा में कॉन्पिटिशन देखने को मिलता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है यानी कि भारतीय रेलवे देश में हर वर्ष सबसे अधिक नौकरियां उत्पन्न करता है और सबसे अधिक लोगों को नौकरियां देता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग भारतीय रेलवे के तहत सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। भारतीय रेलवे के तहत रेलवे ग्रुप डी में हर वर्ष रेलवे द्वारा विभिन्न प्रकार के पदों पर हजारों की संख्या में लोगों का चयन किया जाता है। ऐसी स्थिति में लाखों लोग देश के कोने कोने से रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन फॉर्म भरते हैं। इन सभी से आगे निकल कर परीक्षा में पास होने के लिए आपको इस परीक्षा से संबंधित प्रश्न और सिलेबस की आवश्यकता होगी।

वर्तमान समय में रेलवे ग्रुप डी की भर्ती में लाखों लोग फार्म भरते हैं जिनमें से रेलवे द्वारा निर्धारित की गई सीटों पर ही चयनित किया जाता है। ऐसी स्थिति में बिना किसी खास तैयारी के और बिना किसी जानकारी के आप इस परीक्षा को पास नहीं कर सकतें हैं। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बताएंगे, कि रेलवे ग्रुप डी का सिलेबस क्या है? किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं? तथा रेलवे ग्रुप डी के पाठ्यक्रम की जानकारी बताने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

Railway Group D

रेलवे ग्रुप डी के तहत वे सभी कर्मचारी और अधिकारी आते हैं जो रेलवे के अंतर्गत सबसे निम्न स्तर का काम करते हैं। जैसे- पटेरिया की देखभाल करना, पटेरिया को सही करना, रेलवे फाटक पर खड़े रहना, मालगाड़ी से सामान निकालना, माल गाड़ी में सामान डालना, इंजन साफ़ करना, इत्यादि से संबंधित कार्य करने वाले रेलवे के कर्मचारी रेलवे ग्रुप डी के तहत आते हैं। इन सभी के विभिन्न पदों पर नौकरी देने के लिए रेलवे द्वारा रेलवे ग्रुप डी के तहत भर्ती का आयोजन किया जाता है।

ग्रुप डी के लिए रेलवे द्वारा परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। परीक्षा में किस तरह के प्रश्न आते हैं और कौन-कौन से विषय होते हैं। इस बारे में अगर आपको पहले से जानकारी पता हो तो यह परीक्षा पास करना आपके लिए काफी आसान हो जाती है। तो आइए हम जानते हैं कि रेलवे ग्रुप डी में किस तरह के प्रश्न आते हैं? और कौन-कौन से पाठ्यक्रम शामिल है।

रेलवे ग्रुप डी में नौकरी कैसे पाएं पूरी जानकारी?

रेलवे टिकट कलेक्टर (TT/TC/TTE) क्या होता है और कैसे बने?

Railway Group D Exam Pattren in Hindi 2022-2023

Railway Group D Syllabus in Hindi

प्रत्येक विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा का प्रकार अलग अलग होता है। यह परीक्षा भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित करवाई जाती है। इसीलिए इसका प्रकार थोड़ा सा अलग है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे द्वारा आयोजित ग्रुप डी हेतु इस परीक्षा को विभिन्न विषयों के साथ 100 अंकों के साथ निर्धारित की गई है, जिसमें सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स उसे संबंधित विषय के प्रश्न 20 अंकों के होंगे। सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न 25 अंकों के होंगे। बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति से संबंधित प्रश्न 30 अंकों के होंगे एवं गणित से संबंधित प्रश्न 25 अंकों के होंगे।

इस तरह से परीक्षा के अंतर्गत पूछे जाने वाले पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्नों के अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अंतर्गत आने वाले विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के जाते हैं। प्रत्येक विषय के अंतर्गत अनेक सारे छोटे-छोटे विषय शामिल किए गए हैं। तो आइए इन सभी विषय के बारे में विस्तार से रेलवे ग्रुप डी का सिलेबस बताते हैं —

Railway Group D Syllabus in Hindi 2023

सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति —

आंकड़े और विश्लेषण बनाना, वर्गों और त्रिभुजों का निर्माण, श्रृंखला, विश्लेषणात्मक तर्क, समानता, श्रृंखला समापन, कथन की सत्यता का सत्यापन, स्थिति प्रतिक्रिया परीक्षण, डायरेक्शन सेंस टेस्ट, कागज मोड़ना, कागज काटना, क्यूब्स और पासा, जल चित्र, मिरर इमेज, वर्गीकरण, डेटा पर्याप्तता, अल्फा-न्यूमेरिक अनुक्रम पहेली, पहेली परीक्षण, रक्त संबंध, कोडिंग-डिकोडिंग, चित्रा मैट्रिक्स, पूर्णता अपूर्ण पैटर्न, एम्बेडेड आंकड़े खोलना, वर्गीकरण, नियम का पता लगाना, अभिकथन और तर्क, अंकगणित तर्क, गणित के संचालन, वेन डायग्राम, शब्द अनुक्रम, लापता वर्ण, अनुक्रमिक आउटपुट, प्रशिक्षण, दिशा-निर्देश, अक्षर पर परीक्षण, पात्रता परीक्षा, बिंदु स्थिति, समान आकृति समूह, आदि।

गणित विषय —

रेलवे ग्रुप डी में परीक्षा के अंतर्गत गणित विषय से संबंधित आने वाले प्रश्न निम्नलिखित आधार पर होते हैं —

साधारण और चक्रवृद्धि, ब्याज, लाभ और हानि, संख्या प्रणाली, बोडमास, दशमलव, भिन्न, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, म.स.प, कैलेंडर और घड़ी, पाइप्स और सिस्टर्न, ल.स.म, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति इत्यादि।

सामान्य विज्ञान —

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सामान्य विज्ञान पाठ्यक्रम के तहत तीन विषय निर्धारित किए गए हैं। पहला- भौतिक विज्ञान! दूसरा- रसायन विज्ञान और तीसरा- जीव विज्ञान! इन तीन ही विषय से संबंधित अलग-अलग प्रकार के महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। तो इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

#१. भौतिक विज्ञान —

चालू बिजली, चुंबकत्व, इकाइयाँ और माप, बल और गति के नियम, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, वैज्ञानिक उपकरण, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, आकर्षण-शक्ति, दबाव, ध्वनि, आविष्कार, ऊर्जा के स्रोत, लहर, गर्मी, टकराव, प्रकाश- परावर्तन और अपवर्तन।

#२. रसायन विज्ञान —

रासायनिक प्रतिक्रियाएं और समीकरण, रासायनिक संबंध, ऑक्सीकरण न्यूनीकरण, मामला, परमाणु और अणु, परमाणु की संरचना, धातुकर्म, सिंथेटिक फाइबर और प्लास्टिक, धातु और अधातु, दहन और ज्वाला, अम्ल, इलेक्ट्रोलीज़, कार्बन और उसके यौगिक, ईंधन, तत्वों का आवधिक वर्गीकरण, क्षार और लवण।

जीव विज्ञान —

अंग और अंग प्रणाली, मानव रक्त और रक्त समूह, जीवों का वर्गीकरण, कोशिका विज्ञान, प्रदूषण, प्राणीशास्त्र, पशु साम्राज्य का वर्गीकरण, आनुवंशिकी, आनुवंशिकता और विकास, पादप आकृति विज्ञान, पादप ऊतक, वनस्पति विज्ञान, पादप साम्राज्य का वर्गीकरण, मनुष्य की आंख, पोषक तत्त्व, मानव रोग, प्रकाश-संश्लेषण, पादप हार्मोन, पादप रोग, पारिस्थितिकी और पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, पशु ऊतक, मानव रक्त।

Railway Group-d Syllabus Pdf Download

सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स —

सामान्य विज्ञान एवं करंट अफेयर्स आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। आज के समय में होने वाली प्रत्येक भर्ती और प्रत्येक परीक्षा में करंट अफेयर्स से संबंधित तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, तो रेलवे ग्रुप डी के तहत होने वाली परीक्षा में भी सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर से संबंधित अलग-अलग कैटेगरी में प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

#१. सामान्य ज्ञान —

सामान्य ज्ञान विषय से संबंधित कुछ इस प्रकार के प्रश्न रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में पूछे जाते हैं — राजनीति और महत्व, खेल, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित सामान्य प्रश्न, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र इत्यादि।

#२. करंट अफेयर्स —

खेल और सामान्य, संक्षेप और आर्थिक शब्दावली, भारतीय वित्तीय प्रणाली, राजनीति, पुस्तकें और लेखक, वित्त, विज्ञान प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, पुरस्कार, सरकारी योजनाएं, सम्मेलन, उत्सव, अंतरराष्ट्रीय मामले, वर्तमान घटनाएं, वर्तमान मंत्री और राज्यपाल, व्यापार, राजधानियाँ और मुद्राएँ, शिक्षा आदि।

डाकिया कैसे बने पोस्ट मास्टर से जुड़ी पूरी जानकारी?

तहसीलदार कैसे बने पूरी जानकारी?

Conclusion

Railway Group D के लिए भारतीय रेलवे द्वारा हर वर्ष विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए भर्ती का आयोजन किया जाता है और लोगों से आवेदन मांगा जाता है। ऐसी स्थिति में अगर आप पहले से ही इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से संबंधित पाठ्यक्रम जान लेते हैं, तो आपके लिए इस परीक्षा को पास करना काफी आसान हो जाता है। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Railway Group D Syllabus 2023 बता चुके हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके लिए जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है? तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment