WhatsApp Group Join Now

RPSC 3rd ग्रेड अध्यापक कैसे बने 2023 में सम्पूर्ण जानकारी

आखिर 2022 में RPSC 3rd Grade Teacher Kaise Bane क्या आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको इस Blog Post में 3rd Grade Teacher से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे कि 3rd ग्रेड टीचर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, तैयारी कैसे करेंगे, Age Limit, परीक्षा पैटर्न, सैलरी क्या होगी अदि।

हर पढ़े लिखे युवा का सपना होता है कि वह कोई सरकारी अफसर जैसे IAS या IPS बने पर कुछ युवा का सपना शुरू से ही एक शिक्षक बनने का होता है। कियोंकि वह अपने स्कूल के समय से ही अपने अध्यापकों से प्रभावित हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि काश वह भी उनकी तरह अध्यापक बन पाएं। शिक्षक जो हमारे जीवन को सवारते है और हमें एक सकारात्मक सिद्धांत प्रदान करते हैं।

तो दोस्तों अगर आप का भी सपना है एक शिक्षक बनने का और वह भी एक 3rd ग्रेड टीचर तो आप बिलकुल सही स्थान पर हो यहाँ आपको 3rd ग्रेड टीचर से जुडी सभी बातें जो आपको जरूर पता होनी चाहिए जानने को मिलेंगी। तो आप इस लेख के साथ अंत तक बने रहें ताके आपको अधूरी नहीं पूरी जानकारी हासिल हो, चलिए समझते है कि एक 3rd Grade Teacher क्या होता है।

यहाँ देखें:- RPSC 3RD ग्रेड टीचर सिलेबस PDF & पैटर्न  सम्पूर्ण जानकारी

RPSC 3rd ग्रेड टीचर क्या है

RPSC 3rd Grade Teacher Kaise Bane
RPSC 3rd Grade Teacher Kaise Bane

एक अच्छा शिक्षक हमें नेक राह पर चलना सिखाता है और हमारे शुरुआती व्यवहार को निखारता है, इसलिए एक शिक्षक हमारे जीवन में बहुत बढ़ी  भूमिका अदा करता है। अगर बात हो 3rd ग्रेड टीचर की तो यह वह अध्यापक हैं जो हमारे शुरुआती स्कूल समय में हमें पढ़ाते हैं

RPSC 3rd ग्रेड की भर्ती शिक्षा विभाग से संबंद रखती है और इसकी भर्ती पर्किर्य RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) और कई बार राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज या जिला परिषद् के माध्यम से करवाई जाती है।

राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर 8th क्लास तक पढ़ा सकते हैं, अगर आप भी 3rd ग्रेड टीचर बनना चाहते है तो आपको 12th पास करने के बाद BSTC या B.Ed करनी होगी। BSTC और B.Ed क्यों करना है यह हम आपको आगे चलके बताते हैं, इसके बाद ही आप REET परीक्षा पास करेंगे फिर ही आप 3rd ग्रेड टीचर के योग्य हो सकोगे।

[REET की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ Click करे]

RPSC 3rd Grade Teacher Kaise Bane in 2023

एक अच्छे शिक्षक के अंदर कुशल व्यवहार और नैतिकता का होना अनिवार्य है, जिससे वह हमें शिक्षत करते हैं। अगर आपने अध्यापकों की देखा देखि में एक अध्यापक बनने की धार ली है और यह सोच रहे हैं कि आप एक 3rd Grade Teacher Kaise Bane तो हम आपको इस लेख में बहुत अच्छे से बताने जा रहे हैं।

3rd ग्रेड टीचर बनने कि लिए आपको बहुत कठिन मेहनत करनी होगी तभी जाकर आप सफलता पा सकते हो। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि इस दुनिया में कुछ भी Impossible नहीं है बस आपको निरंतर लगन के साथ पढाई करनी होगी। अध्यापक बनने के बाद आप जो भी पढ़ाना चाहते हो उसे 11वीं कक्षा में ही निर्धारित कर लें और अच्छे मार्क्स के साथ 12वीं पास करें। फिर आप BSTC या B.Ed कर सकते हैं। यह सब करने के बाद ही आप 3rd ग्रेड टीचर की परीक्षा यानि कि REET में भाग ले सकेंगे।

3rd ग्रेड टीचर योग्यता 2023

अगर आप 3rd ग्रेड टीचर बनना चाहते हैं तो आपके पास निर्धारित Education Qualification का होना बहुत ही जरुरी है। शैक्षणिक योग्यता के लिए निम्नलिखित पढ़ें:

  • 12वीं पास करें: अगर आप 3rd ग्रेड टीचर के रूप में पढ़ाना चाहते हैं तो आपको अच्छे Score के साथ 12वीं की कक्षा पास करनी होगी। अगर आपका Score Best रहेगा तो आपको टीचर Certificate Course के लिए एक अच्छा कॉलेज मिल जाएगा।
  • BSTC या B.Ed: आपको 12वीं कक्षा पास करने के बाद BSTC या B.Ed करनी होगी। BSTC या B.Ed कब और क्यों करना है यह हमने इस लेख में आगे बताया है। BSTC 2 साल का Certificate Course होता है, जो 3rd ग्रेड टीचर बनने के लिए जरुरी होता है। यह एक तरह से प्रमाण पात्र है, जो 3rd ग्रेड पात्रता परीक्षा के लिए अनिवार्य होता है। BSTC की full form ‘Basic School Teaching Certificate है।

[B.Ed 2 साल की डिग्री होती है, जो REET Level-2 के अध्यापकों के लिए जरुरी होती है]

  • REET/RTET: REET की परीक्षा पास करने के बाद ही आप 3rd Grade अध्यापक बन सकते हैं और रीट का एग्जाम देने के लिए आपके पास BSTC या B.Ed दोनों में से कोई एक डिग्री जरूर होनी चाहिए।

REET full form (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers)                                                                        RTET full form (Rajasthan Teachers Eligibility Test)

3rd ग्रेड अध्यापक Age Limit

सभी सरकरी पदों की तरह RPSC 3rd ग्रेड अध्यापक बनने के लिए भी आयु सीमा से जुडी कुछ Guidelines होती हैं जिसके अनुसार हम इस पद के लिए Apply कर सकते हैं। 3rd ग्रेड टीचर के लिए Age Limit Criteria Minimum 18 Years और Maximum 40 Years का होता है।

आरक्षित वर्ग से जुड़े Candidate के लिए आरक्षण छूट का भी प्रावधान मिलता है। जनरल केटेगरी की महिलाओं के लिए 5 Year की छूट मिलती है। OBC, SC, ST केटेगरी के Male के लिए 5 Year और OBC, SC, ST की महिलाओं के लिए 10 Year की छूट का प्रावधान होता है।

राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर चयन पर्किर्या

राजस्थान की दूसरी सरकारी जॉब्स की तरह 3rd ग्रेड टीचर बनने के लिए भी आपको एक पर्किर्य से गुजरने के बाद ही नियुक्ति मिलती है।

  • Written Exam / लिखित परीक्षा
  • Merit List
  • Document Verification / कागजात जाँच पड़ताल।
  • Joining / नियुक्ति पर्किर्य

3rd ग्रेड के लिए BSTC / B.Ed क्यों करें?

जैसे कि आपको हमने बताया कि 3rd ग्रेड टीचर बनने के लिए REET की परीक्षा पास करनी होती है। BSTC और B.Ed दोनों डिग्री का REET की परीक्षा में बहुत बढ़ा महत्व है, जैसे कि REET में 2 लेवल होते हैं- (REET-1 / REET-2)

REET (Level-1): जो कैंडिडेट BSTC कर चुके हैं वह रीट Level-1 की परीक्षा दे सकते है, Level-1 वाले अध्यापक कक्षा 1 से 5 तक पढ़ा सकते हैं और इनको हम Primary Teacher के नाम से जानते हैं।

REET (Level-2): जो कैंडिडेट B.ed कर चुके हैं वह रीट Level-2 की परीक्षा दे सकते हैं, Level-2 वाले अध्यापक कक्षा 6 से 8 तक पढ़ा सकते हैं और इनको हम सेकेंडरी / Upper Primary Teacher कहते हैं।

RPSC 3rd Grade Teacher Salary in 2023

आपने अगर 3rd ग्रेड टीचर बनने के लिए इतनी मेहनत कर ली है तो अब आप  सोच रहे होंगे कि आखिर इस पद के लिए वेतन यानि सैलरी क्या मिलती होगी। तो हम आपको बता दें कि पहले 2 साल तक आपको Probation में रखा जाता है, जिसको ट्रेनिंग टाइम भी कहते हैं और इसके बाद आपको रेगुलर सैलरी मिलती है। सैलरी की Detail निम्नलिखित है:

  • Probation के दौरान 2 साल तक Fix वेतन मिलता है, जो 20,000-24,000 तक प्रतिमाह होता है।
  • 10% NPS  काटने के बाद बाकी सैलरी Candidate को मिल जाती है।
  • Probation काल पूरा होने के बाद आपको Basic Pay जो कि 30,000 से 34,000 तक प्रतिमाह मिलती है।
  • Basic Pay के साथ DA और HRA अदि भत्ते भी मिलते हैं।
  • Experience के साथ वेतन में बढ़ोतरी भी होती रहती है।

राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर तैयारी के लिए Best Coaching Institutes

  • उत्कर्ष क्लासेज़ जोधपुर
  • मंथन क्लासेज़ सीकर
  • जीत क्लासेज़ सीकर
  • संगम क्लासेज़ जयपुर

यह भी पढ़ें:

RPSC 1st ग्रेड टीचर कैसे बने हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी 

RPSC 2nd ग्रेड अध्यापक कैसे बने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

12th Arts में करने के बाद क्या करे पूरी जानकारी Best Tips के साथ

कंप्यूटर टीचर कैसे बने और तैयारी कैसे करे, Course List के साथ जानकारी

निष्कर्ष:

तो दोस्तों आपने इस ब्लॉग पोस्ट में पढ़ा कि 2023 में RPSC 3rd Grade Teacher Kaise Bane और 3rd ग्रेड टीचर बनने के लिए क्या-क्या योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न होता है अदि के बारे में भी जाना। अब तक आप समझ गए होंगे कि आप 3rd ग्रेड टीचर की तैयारी कैसे करे और आपको सैलरी कितनी मिलेगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, इसके लिए आप निचे दिए गए Social Icons का इस्तेमाल करें। आपकी कोई Query हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखें, धन्यबाद।

15 thoughts on “RPSC 3rd ग्रेड अध्यापक कैसे बने 2023 में सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment