आज के समय में हर कोई अपना एक बेहतर कॅरियर बनाने का विचार करता है। ऐसे में कई लोगों का यह भी सपना होता है कि वह content writer बने लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत सारी मेहनत की आवश्यकता पड़ती है।
अगर आप भी उनमें से एक है जो कंटेंट राइटर बनने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि आज के आर्टिकल में हम आपको इससे संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके जरिए आपको सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाएगी और आपके लिए कंटेंट राइटर बनना भी आसान हो जाएगा। अगर आप भी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
कंटेंट राइटर क्या होता है
कंटेंट राइटर एक ऐसा व्यक्ति होता है जो किसी कंपनी या फिर किसी संस्था के लिए कंटेंट लिखने का काम करता है। आसान भाषा में बताया जाए तो जो व्यक्ति लिखने का काम अच्छे तरीके से करें और लोगों को अपनी भाषा अच्छी तरह से समझा सके उसे कंटेंट राइटर कहते हैं। हर व्यक्ति कंटेंट राइटर के क्षेत्र में अपना कैरियर बन सकता है जिसमें लिखने की अच्छी खासी क्षमता होती है।
एक अच्छा कंटेंट राइटर वह होता है जो कम समय में अधिक से अधिक कंटेंट का अच्छी तरह से निर्माण कर सके। कंटेंट राइटर बनना इतना भी मुश्किल नहीं होता है। अगर आप अपने काम के लिए सहज हो जाते हैं तो आप कंटेंट राइटर आराम से बन सकते हैं।
Content Writer Kaise Bane
कंटेंट राइटर बनने के लिए आपको कंप्यूटर पर अच्छी खासी टाइपिंग आनी चाहिए। अगर आप कंप्यूटर पर टाइपिंग कर लेते हैं तो आप कंटेंट राइटर बन सकते हैं। इसी के साथ कंटेंट राइटर बनने के लिए आपकी ग्रामर अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि अगर आप कंटेंट राइटर बनते हैं तो उसमें किसी भी प्रकार की ग्रामर मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कंटेंट बहुत ही ज्यादा खराब दिखाई देता है और वह लोगों को निराश कर देता है।
कंटेंट राइटिंग क्या होती है
अब आपने कंटेंट राइटर के बारे में तो सुन लिया और जान भी लिया क्या आपको पता है कि कंटेंट राइटिंग क्या होती है, अगर नहीं तो लिए आपको इस बात की जानकारी देते हैं। content writing केवल एक लेख लिखना नहीं होता है बल्कि कंटेंट राइटर बनने के लिए आपको ऐसा लेख लिखना होता है जिसे आसानी से लिखा और समझा जा सके। आपको ऐसे शब्दों का उपयोग करना होता है जो लोगों की समझ में आराम से आ जाए। किसी भी विषय पर संपूर्ण जानकारी बहुत ही सरल भाषा में देना यही कंटेंट राइटिंग कहलाती है। आपके लिखे हुए लेख को लोग जितना ज्यादा पसंद करेंगे उतना ही अधिक आपको फायदा होगा और आप उतने ही फेमस भी हो जाएंगे।
इसी के साथ एक कंटेंट राइटिंग वह होती है जिसमें किसी भी एक विषय के ऊपर उसकी खूबियों और उसकी खासियत के साथ उसके बारे में अच्छी तरह से लिखना। एक कंटेंट राइटर एक ऐसा आर्टिकल लिखता है या एक ऐसी पोस्ट लिखता है जिसमें उसे वस्तु या प्रोडक्ट या सर्विस की सभी विशेषताएं और खासियत उभर कर सामने आ जाए। कंटेंट राइटिंग वह होती है कि कोई भी व्यक्ति उस कंटेंट को पढ़े और उससे आकर्षित हो जाए और उस प्रोडक्ट या सर्विस को खरीदने के लिए तैयार हो जाए। यह एक अच्छे कंटेंट लेखक की खासियत होती है।
कंटेंट राइटिंग कैसे सीखें
अब आपको इस बात की जानकारी मिल गई है कि कंटेंट राइटर क्या होता है लेकिन इसके बाद अक्सर मन में यही प्रश्न आता है कि कंटेंट राइटिंग कैसे सीख सकते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंटेंट राइटर बनने के लिए आपके अंदर अच्छी राइटिंग स्किल्स होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसी के साथ आपको हिंदी और इंग्लिश या आप जिस भाषा में कंटेंट लिखना चाहते हैं उसका अच्छी तरह से ज्ञान होना चाहिए।
अगर आपके पास राइटिंग करने का स्किल्स है तो आप इस क्षेत्र में अपना अच्छा खासा कैरियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतनी ही अधिक बुलंदियों तक पहुंच सकते हैं। अगर आप एक बेहतर कंटेंट राइटर बनना चाहते हैं और इसमें एडवांस लेवल पर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 12वीं कक्षा के बाद कंटेंट राइटिंग का कोई भी अच्छा कोर्स कर सकते हैं।
कंटेंट राइटिंग का कोर्स करने के बाद बहुत सारे फायदे मिलते हैं। अगर आप प्रोफेशनल कंटेंट राइटर के तौर पर काम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रोफेशनल कोर्स करने की जरूरत होती है। इससे आपको अच्छी तरह से लिखने का अनुभव हो जाता है। इससे आप कंटेंट बहुत ही कम समय में और अच्छी क्वालिटी में भी लिख सकते हैं।
अगर आप एक अच्छे कंटेंट राइटर साबित हो जाते हैं तो आपको बड़ी-बड़ी कंपनियों और समाचार एजेंसी में कंटेंट लिखने का काम आराम से मिल जाता है। इसके लिए आपको अच्छी खासी तनख्वाह भी दी जाती है। इसी के साथ आप कंटेंट राइटिंग का काम पार्ट टाइम जॉब के हिसाब से भी कर सकते हैं। आप घर बैठे भी कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं।
कंटेंट राइटर की योग्यता
- आप किसी भी स्ट्रीम के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर सकते हैं।
- इसके बाद आप डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
- सभी प्रकार की टेक्नोलॉजी से हमेशा जुड़े रहे।
- लोगों को हमेशा सही जानकारी दें।
- हमेशा ट्रेंडिंग टॉपिक खोजें और उसके बारे में लोगों को जानकारी दें।
कंटेंट राइटर के प्रकार
वैसे तो कंटेंट राइटर बहुत सारे प्रकार के होते हैं। आप अपने हिसाब से कंटेंट राइटिंग कर सकते हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित है।
- Legal writer – इस तरह के कंटेंट राइटर अधिकतर आपको कोर्ट के बाहर बैठे हुए मिलते हैं जो आपके कानूनन काम और एप्लीकेशन एग्रीमेंट इत्यादि लिखने का काम करते हैं।
- News writer – न्यूज कंटेंट राइटर वह लेखक होते हैं जो देश और विदेश की ताजा खबर लिखने का काम करते हैं जिसे हम अखबार के जरिए पढ़ते हैं और टीवी पर देखते हैं। न्यूज़ में आने वाली सारी खबर सबसे पहले कंटेंट राइटर के द्वारा ही लिखी जाती है।
- Media writer– मीडिया कंटेंट राइटर वह होते हैं जो मुख्य रूप से प्रमोशन के लिए कंटेंट लिखते हैं या किसी चीज की एडवर्टाइजमेंट करते हैं।
- Blog post writer– वह लोग जो वेबसाइट पर अपने ब्लॉग की जानकारी साझा करते हैं या किसी भी विषय के बारे में जानकारी देते हैं और उसे वेबसाइट पर पब्लिश करते हैं उसे ब्लॉग पोस्ट लेखक कहते हैं।
- Books writer– वह लेखक जो मुख्य रूप से किताब लिखने का काम करते हैं उन्हें हम बुक्स कंटेंट राइटर कहते हैं। यह अलग-अलग प्रकार के होते हैं। कुछ राइटर ऐसे होते हैं जो खुद की किताब लिखते हैं और कुछ राइटर ऐसे होते हैं जो दूसरों के लिए काम करते हैं।
यह भी देखें:- 12वीं के बाद इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स कैसे करें?
कंटेंट राइटिंग में करियर 2025
कंटेंट राइटर बनने में बहुत अच्छा भविष्य है। जैसे की-
1. मीडिया में काम किया जा सकता है
आप एक प्रोफेशनल कंटेंट राइटिंग का कोर्स करके मीडिया में कम कर सकते हैं और अच्छे पद पर कार्यरत हो सकते हैं। मीडिया हाउस एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां पर कंटेंट राइटर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। समाचार एजेंसी, न्यूज़ चैनल, न्यूज़ एजेंसी और न्यूज वेबसाइट के द्वारा आप मीडिया में आराम से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
2. खुद की वेबसाइट पर काम करना
अगर आप स्वयं का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और अपने लिए कंटेंट लिखना चाहते हैं तो आप खुद की वेबसाइट की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आप अपनी इच्छा के अनुसार वेबसाइट पर कंटेंट डाल सकते हैं और इसके माध्यम से अधिक से अधिक पैसे कमा सकते हैं। गूगल आपको डॉलर के रूप में पैसे देते हैं। अगर आपकी वेबसाइट लोगों के द्वारा पसंद की जाती है तो यह ट्रेंडिंग वेबसाइट कहलाती है जिसके जरिए आप पैसे कमा सकते हैं।
3. Freelance content writer
अगर आप कंटेंट लिख सकते हैं तो किसी कंपनी के लिए कंटेंट राइटर का काम कर सकते हैं। ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं जो फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग का काम करते हैं। इस प्रकार आप पैसे कमा सकते हैं।
कंटेंट राइटर की सैलरी
कंटेंट राइटर बनने के बाद आप यही जानना चाहेंगे कि कंटेंट राइटिंग करके हम कितने पैसे कमा सकते हैं। यह वेतन पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। आपके पास कितना अनुभव है या आप कितना कम कर सकते हैं। शुरुआती तौर पर अगर आप अच्छी तरह से काम कर सकते हैं तो ₹10000 प्रति महीना कमा सकते हैं। अगर आप और भी अच्छा काम करते हैं तो 25000 से 35000 पर प्रति महीना आराम से कमा सकते हैं। जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा वैसे-वैसे आपकी तनख्वाह भी बढ़ती जाएगी।
FAQ:- (कंटेंट राइटिंग से जुड़े सवाल जवाब)
1. कंटेंट राइटर बनने के लिए क्या करें?
12वीं कक्षा के बाद प्रोफेशनल कोर्स कर सकते हैं या फिर डिप्लोमा डिग्री के बाद भी कोर्स कर सकते हैं।
2. कंटेंट राइटर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
लिखने की अच्छी स्किल होनी चाहिए, भाषा का अच्छी तरह ज्ञान होना चाहिए।
3. एक कंटेंट राइटर की सैलरी कितनी होती है?
शुरुआती समय में 10000 पर प्रति महीना आगे आपके ऊपर निर्भर करता है।
निष्कर्ष
अगर आप भी एक बेहतर कंटेंट राइटर बनने का सपना देख रहे हैं तो इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद ही कंटेंट राइटिंग का काम शुरू करें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि इसमें ग्रामर मिस्टेक और स्पेलिंग मिस्टेक का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है। इस प्रकार आप अच्छी तरह से कंटेंट राइटिंग सीख सकते हैं और अच्छा खासा बिजनेस भी कर सकते हैं।